{"_id":"5cf660e0bdec22074d53d6d5","slug":"bride-escaped-with-cash-and-mobile-after-one-week-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: शादी के एक सप्ताह बाद नगदी और मोबाइल लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: शादी के एक सप्ताह बाद नगदी और मोबाइल लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
Tue, 04 Jun 2019 05:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Jun 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में परिजनों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नई नवेली दुल्हन नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई। एक सप्ताह पूर्व ही शादी कर दुल्हन घर आई थी। शादी के लिए लड़की पक्ष को 60 हजार रुपये भी दिए गए थे। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
मोरना में रहने वाली एक महिला का भाई उसी के पास रहता है। बताया जाता है कि वह काफी सीधा-साधा है इसलिए उसकी शादी नहीं हो रही थी। करीब 15 दिन पूर्व बिजनौर निवासी एक महिला उनके संपर्क में आई। इस महिला ने मोरना निवासी महिला को उसके भाई की शादी कराने का वादा किया। इसके लिए उसने 60 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पूर्व चंद लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्म हुई और युवक की शादी कराने वाली बिजनौर निवासी महिला वहां से चली गई। तब से दुल्हन युवक के साथ ही मोरना में रह रही थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शनिवार को बिजनौर निवासी महिला युवक के घर आई और रात में भी वहीं रुकी। रात्रि में दुल्हन ने कोल्ड ड्रिंक में परिजनों को नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो दुल्हन और खुद को बिजनौर निवासी बता रही महिला फरार थी।
दोनों घर से करीब दो हजार रुपये और दो मोबाइल भी ले गईं। रविवार को युवक व उसकी बहन ने चार-पांच लोगों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।