फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brick kiln owner accused of making people work as bonded labourers

Meerut News: ईंट भट्ठा मालिक पर बंधुआ बनाकर काम कराने का आरोप

Sun, 17 May 2026 09:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 17 May 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln owner accused of making people work as bonded labourers
मजदूरों ने एसडीएम से की शिकायत, श्रम निरीक्षक को जांच सौपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव भलसोना स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने भट्ठा मालिक और मुंशी पर जबरन काम कराने, मजदूरी रोकने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मजदूरों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव लछेड़ा निवासी धर्मवीर, सुमित, संज्जो, मेघा समेत अन्य मजदूरों का आरोप है कि वे सीजन की शुरुआत में 600 रुपये प्रति हजार ईंट के हिसाब से कच्ची ईंट पथाई के लिए भट्ठे पर काम करने आए थे। अब तक करीब तीन लाख कच्ची ईंटों की पथाई की जा चुकी है, लेकिन उन्हें समय पर मजदूरी और खर्चा नहीं दिया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भट्ठे का मुंशी ईंटों की गिनती कम दिखाकर मजदूरी में कटौती करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देकर जबरन काम कराया जाता है। मजदूरों ने भट्ठे पर शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था न होने और गंदगी के कारण सांप आदि का खतरा होने की बात भी कही है। मजदूरों ने एसडीएम से बकाया मजदूरी दिलाने, पुलिस सुरक्षा में मुक्त कराने और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार और श्रम निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed