{"_id":"5e0668678ebc3e87a6341126","slug":"breath-was-relaxed-when-jummmes-praters-were-done-sardana-news-mrt460868556","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में शुक्रवार को माहौल पूरी तरह सामान्य रहा-बाजार खुले-पुलिस अलर्ट पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में शुक्रवार को माहौल पूरी तरह सामान्य रहा-बाजार खुले-पुलिस अलर्ट पर रही
मिल रोड स्थित बड़ी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : MAWANA
Link Copied
जुमे की नमाज शांतिपूर्वक होने पर चैन की सांस ली
विज्ञापन
मवाना। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चैन की सांस ली। वहीं, मस्जिदों के बाहर पुलिस ने नमाज पढ़कर निकले लोगों को एनएए से संबंधित पर्चे वितरित किए। वहीं, पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट रहा। नगर में फ्लैग मार्ग निकाला तथा मस्जिदों के आसपास फोर्स तैनात रहा।
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कुछ युवकों ने सीएए तथा एनआरसी के विरोध में काले झंडे लेकर नारेबाजी कर जुलूूस निकालकर नगर का माहौल खराब करने का प्रयास किया था। जिससे नगर के बाजार बंद हो गए थे तथा माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसको देखते हुए इस बार जुमे की नमाज के मद्देनजर एसडीएम ऋषिराज के नेतृत्व में सीओ उमेश नाथ मिश्रा, इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद एवं तहसीलदार अजय उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। वहीं नगर में फ्लैग मार्च निकाला। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चैन की सांस ली। वहीं, पुलिस ने नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर आए लोगों को सीएए के संबंध में पत्रक वितरित किए। यहां चेयरमैन अयूब कालिया, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।