फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brave woman caught the cattle thief on the spot

Meerut News: बहादुर महिला ने पशु चोर को माैके पर ही दबोचा

Mon, 16 Dec 2024 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Brave woman caught the cattle thief on the spot
खरखौदा। क्षेत्र के गांव पांची में एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए चोरी करने आए पशु चोर गिरोह के एक सदस्य को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन पशु चोर ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने हौसला दिखाते हुए चोर को दबोचे रखा। जबकि उसके अन्य साथी एक पशु चोरी कर ले गए। महिला का शोर सुनकर परिजन जाग गए तथा आरोपी को दबोच लिया। पुलिस गांव में पहले हुई करीब दर्जन पर पशुओं की चोरी के मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव पांची निवासी रवि भूषण त्यागी पुत्र धर्मपाल सिंह के घर में चोरी के इरादे से पशु चोर गिरोह के सदस्य घुस गए। चोरों ने एक पशु चोरी कर लिया। जबकि एक आरोपी दूसरी भैंस खोलकर ले जाने लगा, तभी रवि भूषण की पत्नी सरिता त्यागी की आंख खुल गई। महिला ने चोर का पीछा कर उसे दबोचने का प्रयास किया, लेकिन चोर ने महिला से छूटने के लिए प्रयास में महिला पर हमला कर दिया। हमले के बावजूद अकेली महिला पशु चोर से भिड़ गई। महिला का शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग आ गए। ग्रामीणों ने आरोपी पशु चोर की जमकर धुनाई की तथा बाद में मौके पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed