कंकरखेड़ा। नंगलाताशी रोड स्थित वैष्णो धाम कॉलोनी में रविवार को शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक की गई। इसमें शैक्षिक क्षेत्र में नवाचार पर मंथन किया गया। इसके साथ ही संगठन की भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। इसमें पूनम तोमर जिलाध्यक्ष शामली, नीरू नैन जिला महामंत्री शामली, स्मिता गोयल को जिलाध्यक्ष मेरठ, प्रतिभा भारती को महामंत्री, कविन्द्र तोमर को मंडल सदस्य, सुनीता वर्मा को उपाध्यक्ष, लीना अग्रवाल कोषाध्यक्ष और सूर्य भूषण सिंह को संयुक्त मंत्री के पद पर चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रमाण पत्र दिए गए। संवाद

कंकरखेड़ा में शैक्षिक नवाचार संगठन की बैठक के दौरान मौजूद लोग।