फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bpharma student made objectionable video of girl student and called near

यूपी: पहले बनाया अश्लील वीडियो, फिर बुला लिया पास, बीफार्मा के छात्र की हरकत से उड़े परिजनों के होश

Thu, 28 Sep 2023 06:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Sep 2023 06:16 PM IST
सार

Meerut News : कक्षा 12 की छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद बीफार्मा के छात्र ने उसे अपने पास बुला लिया। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Bpharma student made objectionable video of girl student and called near
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक पर 12वीं की छात्रा की बीफार्मा के छात्र से दोस्ती हो गई। युवक ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करके छात्रा को अपने पास बुला लिया। छात्रा के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण, रंगदारी मांगने, ब्लैकमेल करने के मामले में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली 12वीं की छात्रा की फेसबुक के जरिए बीफार्मा के छात्र अंकित से दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। अंकित ने पहले छात्रा को बताया था कि वह लखनऊ का रहने वाला है, लेकिन इसके बाद उसने बताया कि प्रयागराज का रहने वाला है।

विज्ञापन

वहीं, 25 सितंबर की सुबह साढ़े छह बजे छात्रा घर से गायब हो गई। परिजनों के मुताबिक, सेफ में रखे बीस हजार रुपये, शैक्षिक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी नहीं था। छात्रा के पिता ने एसएसपी से शिकायत की कि अंकित ने वीडियो कॉल पर छात्रा की अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे दी। तीन लाख रुपये की मांग कर दी। इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। 

यह भी पढ़ें: खाकी ने किया ऐसा कांड: रातभर गिड़गिड़ाती रही युवती, नहीं पसीजा किसी अफसर का दिल

इसके बाद अंकित ने रकम नहीं देने पर छात्रा को प्रयागराज बुला लिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर अब इस मामले में अपहरण, ब्लैकमेल, रंगदारी और जान से मारने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: शादी के नौ माह बाद भी कुंवारी हूं, तन को छुआ तक नहीं, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed