फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boys should worship Guru and girls should worship Gauri: Shantanu Maharaj

बालकों को गुरु और बालिकाओं को करनी चाहिए गौरी पूजा : शांतनु महाराज

Tue, 24 Feb 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Boys should worship Guru and girls should worship Gauri: Shantanu Maharaj
दौराला - श्री राम कथा में कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत : आयोजक
पीरपुर-मंडौरा में चल रही भगवान श्रीराम कथा अमृतवर्षा का चतुर्थ दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। पीरपुर-मंडौरा में चल रही भगवान श्रीराम कथा अमृतवर्षा के चतुर्थ दिन कथा व्यास शांतनु महाराज ने गुरुदेव विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण के जनकपुर में प्रवेश से लेकर धनुष यज्ञ, विवाह और विदाई का प्रसंग सुनाया। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
शांतनु महाराज ने कहा कि जनकपुर विशेष नगर है, जहां साक्षात भक्ति महारानी विराजमान हैं। भगवान राम और लक्ष्मण गुरु की आज्ञा से जनकपुर भ्रमण के लिए गए। पुष्प वाटिका के शृंगारिक प्रसंग सुनाते हुए महाराज बोले पुष्पवाटिका वह पवित्र स्थल है जहां भगवान और भक्ति का प्रथम मिलन हुआ, जो भगवान का दर्शन चाहता है, उसे संतों की सभा (बाग) में आना ही पड़ता है।
विज्ञापन

बताया कि भगवान राम और माता जानकी दोनों किशोरावस्था में हैं, जो जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और खतरनाक अवस्था होती है। इस अवस्था को सुधारने के लिए बालकों को गुरु पूजा और बालिकाओं को गौरी पूजा करनी चाहिए। गुरु का अर्थ शुभ मर्यादा, आज्ञाकारिता जैसे गुण हैं, जबकि गौरी गरिमा, महिमा, वात्सल्य, करुणा और दया की खान हैं, कोई पत्थर की मूर्ति नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनुष यज्ञ के प्रसंग में आचार्य ने कहा कि कई राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे, क्योंकि वे मोहित थे। भगवान ने क्षणभर में धनुष तोड़ दिया, जो अहंकार का प्रतीक है। धनुष टूटते ही जग में शोर मच गया, खुशियां मनाई गईं और भगवान का विवाह संपन्न हो गया। लक्ष्मण-परशुराम संवाद सुनाया। अयोध्या से आई बरात के साथ भगवान का सुंदर विवाह जनक महाराज के आंगन में हुआ। विदाई के समय कठोर हृदय वाला पिता भी पिघल जाता है, क्योंकि बाप-बेटी का रिश्ता संसार का सबसे पवित्र है। इन प्रसंगों ने भक्तों के हृदय को छू लिया। मुख्य यजमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह रहे। कथा में पदम सिंह, गौरव चौधरी, संगीत सोम, इंद्रपाल बजरंगी, राजीव राय, अमित सिंह, अंकित मोतला, विक्की तनेजा, चंद्रपाल, मदनपाल, प्रेमपाल, गुल्लू ठाकुर, राजेंद्र, राजेश, राजीव आदि मौजूद रहे।

दौराला - श्री राम कथा में कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत : आयोजक

दौराला - श्री राम कथा में कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत : आयोजक

दौराला - श्री राम कथा में कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत : आयोजक

दौराला - श्री राम कथा में कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed