{"_id":"67351cf2a6d2f5346408e0f4","slug":"boyfriend-was-preparing-for-marriage-girlfriend-consumed-poison-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124450-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेमी कर रहा था निकाह की तैयारी, प्रेमिका ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेमी कर रहा था निकाह की तैयारी, प्रेमिका ने खाया जहर
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर कराया गया निजी अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर के ताज गार्डन में प्रेमी की दूसरी जगह शादी करने से क्षुब्ध प्रेमिका ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे एल ब्लाक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। युवती के परिजन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। देर रात तक युवक-युवती के परिजनों में लोहियानगर थाने में वार्ता चल रही थी।
लोहियानगर के ताज गार्डन निवासी एक युवती का मुंडाली थाना क्षेत्र के सिसौली गांव निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती का दावा है कि उसने उसके साथ परिजनों को बिना बताए निकाह किया हुआ है। अब वह युवती से छुपाकर बृहस्पतिवार को दूसरा निकाह करने वाला था। जैसे ही इसकी जानकारी युवती को लगी तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालांकि अब युवती की हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। परिजनों ने युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। लोहिया नगर पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुला लिया। यहां पर काफी देर तक हंगामा हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक के परिजन युवती से शादी करने की बात पर सहमत हैं। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। अभी युवती पक्ष ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है।