{"_id":"61fedd95433a6865ba63ef6e","slug":"boy-raped-girl-and-make-clip-meerut-news-mrt5759576116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम और धर्म बदलकर प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम और धर्म बदलकर प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम और धर्म बदलकर प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया
परतापुर (मेरठ)। नाम और धर्म बदलकर पहले फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और फिर प्रेम जाल में फंसाकर एक युवती से एक साल तक दुष्कर्म किया गया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। अब युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दूसरे समुदाय के आरोेपी युवक को गिरफ्तार किया है।
संभल के खिरनी मोहिउद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी अफजल परतापुर क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि उसने खुद को हिंदू दर्शाते हुए फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को दोस्त बनाया। बाद में उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि एक बार आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती के मुताबिक आरोपी युवक ने उसे धमकी दी और ब्लैकमेल कर एक साल तक दुष्कर्म किया।
युवती ने परेशान होकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे थाने लेकर आई। शनिवार को पुलिस ने युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया।