फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   boy burn his body in noor nagar

युवक ने खुद पर तेल उड़ेल आग लगाई, हालत गंभीर

Tue, 13 Jul 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
boy burn his body in noor nagar
युवक ने खुद पर तेल उड़ेल आग लगाई, हालत गंभीर
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में ससुरालियों से विवाद के बाद युवक ने खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगा ली। आनन-फानन में पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मदीना कालोनी निवासी गुलफाम पुत्र इकबाल की शादी पांच साल पहले मुरादनगर निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। मामला ससुराल तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में ठन गई। तभी से दोनों परिवारों में विवाद चला आ रहा है।
कुछ समय पहले पत्नी घर छोड़कर अपने पिता के यहां लौट गई। गुलफाम ने कई बार संपर्क किया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। सोमवार शाम गुलफाम ने आक्रोशित होकर खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। लोगों ने जब उसे जलते हुए देखा तो उन्होंने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक वह 80 प्रतिशत जल चुका था।
विज्ञापन

आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज की इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर राम संजीवन यादव ने बताया कि गुलफाम की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। बताया जाता है कि दो दिन पहले इसका ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने मुरादनगर थाने में तहरीर दी थी। गुलफाम ने बताया कि सोमवार सुबह मुरादनगर थाने से उसे फोन आया, जिसके बाद वह काफी परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed