फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Both the accused of killing Rahul beaten by brick, arrested, sent to jail

मेरठ: हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, राहुल को ईंट से पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट

Sat, 22 May 2021 11:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 22 May 2021 11:36 AM IST
सार

मेरठ में हत्या के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। आरोपियों ने एक युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जानिए आखिर हत्या के पीछे क्या वजह थी।

विज्ञापन
Meerut News: Both the accused of killing Rahul beaten by brick, arrested, sent to jail
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जानीखुर्द के गांव टिकरी में राहुल शर्मा की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपियों ने राहुल की हत्या शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर ईंट मारकर की थी।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व गांव टिकरी निवासी राहुल शर्मा पुत्र ब्रजमोहन का शव गांव के बाहर स्थित घूम वाले मंदिर के पास पड़ा मिला था। राहुल की हत्या ईंट से वार कर की गई थी। राहुल के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जानी पुलिस ने शुक्रवार को पिंटू उर्फ संजीव पुत्र कृपाल सिंह और मनीष उर्फ लल्ला पुत्र सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को राहुल शर्मा की हत्या किए जाने के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार दोनों आरोपियों ने मृतक राहुल के साथ घटनास्थल पर शराब पी थी। शराब के नशे में राहुल ने दोनों के साथ गाली-गलौज की। इसे लेकर दोनों ने ईंट से पीट-पीटकर राहुल की हत्या कर दी थी। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खरखौदा में पांच दिन पहले गांव कैली में रात के समय अपने मकान के बाहर टहल रहे एक अधेड़ को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी थी, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को घायल के भाई ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है।


गांव कैली में 15 मई की रात करीब 10:45 बजे अनिल त्यागी (55) पुत्र गंगा स्वरूप अपने मकान के बाहर टहल रहा था। बाइक पर आए दो युवकों ने गांव पांची जाने का रास्ता पूछा। अनिल जैसे ही घर जाने के लिए मुड़ा तभी बाइक सवारों ने उसे गोली मार दी। घायल के शोर मचाने पर इकट्ठा हुई भीड़ ने उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसकी अभी तक हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को घायल के भाई नीरज त्यागी ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed