फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Books from private publishers were being used at CAV Inter College in violation of the rules.

आईजीआरएस जांच में खुलासा: सीएवी इंटर कॉलेज में नियमों के विपरीत चल रही थीं निजी प्रकाशकों की किताबें

Sat, 25 Jul 2026 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Books from private publishers were being used at CAV Inter College in violation of the rules.
डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को एनसीईआरटी व सरकारी पुस्तकों से ही पढ़ाई कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच में सीएवी इंटर कॉलेज कैंट में एनसीईआरटी एवं राज्य सरकार की पुस्तकों के स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें संचालित किए जाने की पुष्टि हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जगदीश प्रकाश शुक्ल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निजी प्रकाशकों की पुस्तकें हटाकर नियमानुसार एनसीईआरटी एवं राज्य सरकार की निर्धारित पुस्तकों से अध्ययन कराने के निर्देश जारी किए हैं।

शिकायतकर्ता हिमांशु आर्य ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्रधानाचार्य विनोद कौशिक पर छात्रों के आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक शोषण तथा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए थे। सह जिला विद्यालय निरीक्षक नवीन कुमार सिरोही को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस के अनुसार, जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता का पक्ष सुनने के बाद 6 जुलाई को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों से संवाद किया गया और उनकी पुस्तकों का परीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि कई कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशनों की महंगी पुस्तकें पढ़ाई जा रही थीं, जिनकी कीमत 225 से 900 तक थी। रिपोर्ट में कहा गया कि इससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने प्रधानाचार्य को तत्काल निजी प्रकाशकों की पुस्तकें हटाकर केवल एनसीईआरटी एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पुस्तकों से अध्ययन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed