{"_id":"673bb3f81d069e452106c817","slug":"book-tickets-together-for-namo-bharat-metro-meerut-news-c-14-1-mrt1050-710158-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नमो भारत-मेट्रो के लिए एकसाथ करें टिकट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नमो भारत-मेट्रो के लिए एकसाथ करें टिकट बुक
विज्ञापन
मेरठ। अब नमो भारत और मेट्रो के लिए एक ही साथ टिकट बुक किया जा सकेगा। सोमवार को एनसीआरटीसी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम को लांच कर दिया। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मोबाइल एप पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक कर आधिकारिक तौर पर इस एकीकृत टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत की।
यात्री अब आरआरटीएस कनेक्ट एप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड टिकट और ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप से नमो भारत के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आरआरटीएस और दिल्ली मेट्रो, दोनों में निर्बाध टिकटिंग संभव होगी। सरकार की ‘वन इंडिया-वन टिकट’ पहल के अनुरूप, जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए इंटर-मॉडल यात्रा को यथासंभव सुविधाजनक बनाना है, यह पहल टिकटिंग प्रक्रिया को सरल बनाएगी। नमो भारत एवं मेट्रो के यात्रा विकल्पों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म में एकीकृत करके, यह पहल एनसीआर में लाखों यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी।
अफसरों ने बताया कि एनसीआरटीसी ने आईआरसीटीसी के साथ भी इसी प्रकार का एक समझौता किया है, जिसके अंतर्गत यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय रेलवे के ट्रेन टिकट के साथ-साथ नमो भारत ट्रेन टिकट भी बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों के लिए टिकट लेना आसान तो होगा ही, उनका समय भी बचेगा। यह पहल ‘पीएम राष्ट्रीय गति शक्ति मास्टर प्लान’ के अनुरूप भी है, जिसका उद्देश्य विभिन्न परिवहन साधनों के बीच बुनियादी ढांचे का एकीकरण और निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।