फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bone-Chilling Cold Continues, No Immediate Relief Expected

कड़ाके की ठंड: वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा रही सर्दी, शीतलहर से जनजीवन बेहाल, अभी राहत के कम आसार

Thu, 08 Jan 2026 11:03 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 08 Jan 2026 11:03 AM IST
सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और ठंड से राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। प्रदूषण में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
Bone-Chilling Cold Continues, No Immediate Relief Expected
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शीतलहर के चलते तापमान लगातार नीचे बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


गलन और सर्द हवा से बढ़ी परेशानी
दिसंबर के बाद अब जनवरी माह में भी ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह भी मौसम सर्द बना रहा और तेज ठंडी हवा के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड इतनी तीखी है कि हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
कड़ाके की ठंड के कारण खुले में निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के चलते बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दे रही है।

प्रदूषण में भी हो रही बढ़ोतरी
ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है, जिससे सांस संबंधी रोगों का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।

अभी और बढ़ेगी ठंड
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम के अनुसार इस समय कोल्ड वेव की तीव्रता अधिक है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड का असर बना हुआ है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड और बढ़ सकती है। फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं हैं।

सावधानी बरतने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को अलाव, गर्म कपड़े और आवश्यक सावधानियों के सहारे शीतलहर से बचाव करने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed