फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bond closed by showing the living farmer as dead

Meerut News: किसान को पर्ची का इंतजार विभाग ने मृतक दर्शाकर लॉक कर दिया बांड

Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Bond closed by showing the living farmer as dead
जीवित किसान को मृत दिखाकर बंद किया बांड
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गन्ना विभाग की लापरवाही से किसान परेशान हैं। किसी को पर्ची नहीं मिल पा रही है तो किसी का बांड ही ब्लॉक कर दिया गया है। ऐसा ही एक मामला गांव तारापुर में सामने आया। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने जीवित किसान को मृत दिखाकर उसका बांड ही बंद करा दिया।
गांव तारापुर निवासी किसान सोनाथ सिंह ने बताया कि उनका बांड रामराज गन्ना सहकारी समिति में है। उसकी जमीन मेरठ मुजफ्फरनगर सीमा पर है। इस कारण वह जानसठ के रामराज समिति में बांड बनवाकर सालों से गन्ना सप्लाई कर रहे हैं। किसान की अभी तक कोई पर्ची नहीं आई है। इस पर सोनाथ सिंह जन सेवा केंद्र पर अपने बांड की स्थिति जानने पहुंचे। पता चला कि गन्ना विभाग ने उसे मृत दर्शाकर बांड ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन

भाकियू के सरदार जज सिंह ने बताया कि यह गन्ना विभाग की लापरवाही है। विभाग में धांधली जोर शोर से चल रही है। 20 दिन बाद भी किसान को पर्ची नहीं मिली। सहकारी समिति रामराज के सचिव सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि किसान जीवित है। अगर उसे मृत दर्शाकर बांड बंद किया गया है तो तुरंत ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को पहली पर्ची का इंतजार
टिकोला शुगर मिल से रामराज सहकारी समिति के साथ मवाना सहकारी समिति के किसान भी जुड़े हैं। यहां पर सैकड़ों किसानों को अभी अपनी पहली पर्ची का इंतजार है। किसानों का कहना है कि गन्ना विभाग हर बार घोषणापत्र के नाम पर उन्हें परेशान करता है। कागजी कार्रवाई हर साल करानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed