फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bomb squad inspected several schools

कई स्कूलों में बम निरोधक दस्ते ने की जांच

Fri, 25 Jul 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bomb squad inspected several schools
विभिन्न विद्यालयों में डॉग स्क्वायड, एंटी-सबोटाज टीम एवं अभिसूचना इकाई द्वारा सुरक्षा संबंधी न
मेरठ। शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों में अफरातफरी मच गई। दहशत की वजह से अभिभावकों ने कम संख्या में स्कूलों में बच्चों को भेजा।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिन पहले ईमेल के माध्यम से कई स्कूलों को बम से उड़ान की धमकी दी गई थी। इस मामले में सदर बाजार थाने में पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा भी अज्ञात में दर्ज कराया गया। कांवड़ यात्रा के बाद बृहस्पतिवार को जब स्कूल खुले तो बम निरोधक दस्ता, संबंधित थाने की पुलिस, इंटेलीजेंस की टीमें जांच करने के लिए दीवान पब्लिक स्कूल, डीएवी सीजे स्कूल शास्त्रीनगर, सत्यकाम इंटरनेशनल, एसआरएस ग्लोबल परतापुर, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, ब्रेंज स्कूल समेत सभी स्कूलों में पहुंची। इन टीमों ने अलग-अलग चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य यह देखना था कि विद्यालय परिसरों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक सामग्री तो नहीं है। इसकी जांच पड़ताल की गई। स्कूलों की कक्षाओं, बस पार्किंग, शौचालय, बैग/सामग्री में रखे सामान की भी सघन तलाशी ली गई। हालांकि किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक अथवा खतरनाक सामग्री नहीं मिली। काफी जांच के बाद टीमें लौट गईं। मेरठ पुलिस की ओर से अपील की गई है कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो तो 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों में  डॉग स्क्वायड, एंटी-सबोटाज टीम एवं अभिसूचना इकाई द्वारा सुरक्षा संबंधी न

विभिन्न विद्यालयों में डॉग स्क्वायड, एंटी-सबोटाज टीम एवं अभिसूचना इकाई द्वारा सुरक्षा संबंधी न

विभिन्न विद्यालयों में  डॉग स्क्वायड, एंटी-सबोटाज टीम एवं अभिसूचना इकाई द्वारा सुरक्षा संबंधी न

विभिन्न विद्यालयों में डॉग स्क्वायड, एंटी-सबोटाज टीम एवं अभिसूचना इकाई द्वारा सुरक्षा संबंधी न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed