{"_id":"6ab692c22fc00ea9f00d08bb","slug":"bollywood-kalakar-ke-nidhan-per-shok-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1312540-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, मेरठ में फिल्म मीडिया अवार्ड से हुए थे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, मेरठ में फिल्म मीडिया अवार्ड से हुए थे सम्मानित
विज्ञापन
.. 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, 11वें फिल्म मीडिया अवार्ड समारोह में मिला था सम्मान
ज्ञान दीक्षित ने कहा सहज और खुशमिजाज स्वभाव के थे मुश्ताक खान, हर किरदार को जीवंत कर देते थे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर है। मुश्ताक खान को मेरठ में उत्तर प्रदेश फिल्म्स फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित 11वें फिल्म मीडिया अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया था।
वरिष्ठ फिल्म छायाकार एवं दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्डी मुंबई ज्ञान दीक्षित ने मुश्ताक खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान बेहद मिलनसार, सहज और खुशमिजाज इंसान थे। शूटिंग के दौरान वह सभी से आत्मीयता से मिलते थे और अपने किरदार को पूरी मेहनत और संजीदगी के साथ निभाते थे। उनकी अभिनय शैली में सहजता के साथ किरदार के अनुरूप भावों को प्रस्तुत करने की खास क्षमता थी।
ज्ञान दीक्षित ने कहा कि मेरठ में आयोजित फिल्म मीडिया अवार्ड समारोह में उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला था। उनकी सादगी और विनम्र व्यवहार आज भी यादगार है। उनके निधन से फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार और सिनेमा प्रेमियों ने अपना प्रिय अभिनेता खो दिया है। मेरठ के थियेटर कलाकार विनोद बैचेन सहित बॉलीवुड अभिनेता गिरीश थापर ने शोक व्यक्त किया।