{"_id":"6ab692c22fc00ea9f00d08bb","slug":"bollywood-kalakar-ke-nidhan-per-shok-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1312540-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अभिनेता मुश्ताक खान मेरठ में हुए थे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अभिनेता मुश्ताक खान मेरठ में हुए थे सम्मानित
विज्ञापन
ज्ञान दीक्षित ने कहा, हर किरदार को जीवंत कर देते थे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर है। उनको मेरठ में उत्तर प्रदेश फिल्म्स फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित 11वें फिल्म मीडिया अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया था।
वरिष्ठ फिल्म छायाकार एवं दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्डी मुंबई ज्ञान दीक्षित ने मुश्ताक खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, वो बेहद मिलनसार, सहज और खुशमिजाज इंसान थे। शूटिंग के दौरान वह सभी से आत्मीयता से मिलते थे और अपने किरदार को पूरी मेहनत और संजीदगी के साथ निभाते थे। हर किरदार को जीवंत कर देते थे।
ज्ञान दीक्षित ने बताया, मेरठ में आयोजित फिल्म मीडिया अवार्ड समारोह में उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला था। उनकी सादगी और विनम्र व्यवहार आज भी यादगार है। मेरठ के थिएटर कलाकार विनोद बैचेन सहित बॉलीवुड अभिनेता गिरीश थापर ने भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --