फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bolero driving SP leader dragged far into the road, injured, accused absconding

मेरठ: बोलेरो सवार सपा नेता को सड़क पर दूर तक घसीटा, घायल, आरोपी फरार

Wed, 16 Sep 2020 01:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bolero driving SP leader dragged far into the road, injured, accused absconding
सपा नेता विनीत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में मंगलवार को सपा नेता को बोलेरो सवार दो युवकों ने गाड़ी से काफी दूर तक घसीटा। इसके बाद फरार हो गए। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में निजी अस्पताल भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


भराला गांव निवासी विनीत सपा नेता हैं। वह ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। विनीत के अनुसार वह रविवार रात कंकरखेड़ा से अपनी बहन के यहां जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। वह रात में करीब दस बजे भराला झाल पर पहुंचे। वहां गांव के तीन युवकों का बोलेरो गाड़ी सवार दो युवकों से झगड़ा हो रहा था। जिसे देख वह गाड़ी से नीचे उतरे और दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बोलेरो सवार दोनों युवकों ने सपा नेता को अपने पास बुलाया और उनका हाथ पकड़कर गाड़ी दौड़ा दी। जिससे सपा नेता दूर तक घसीटते हुए चले गए। इस पर विनीत भराला ने अपना हाथ छुड़ाया। जिसके चलते वह जोरों से नीचे आ गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया तथा आंख पर चोट आई। वह काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। पीछे से उनके बेटे और ड्राइवर गाड़ी लेकर आए और उन्हें मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में ले गए।


सपा नेता का कहना कि उनका किसी से विवाद नहीं है। गांव के युवकों का झगड़ा था। इस कारण से वह बीचबचाव कराने चले गए। बोलेरो गाड़ी सवार उनकी सोने की चेन भी ले गए। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed