{"_id":"5f6116f8f1ddf3020376fa7a","slug":"bolero-driving-sp-leader-dragged-far-into-the-road-injured-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बोलेरो सवार सपा नेता को सड़क पर दूर तक घसीटा, घायल, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: बोलेरो सवार सपा नेता को सड़क पर दूर तक घसीटा, घायल, आरोपी फरार
Wed, 16 Sep 2020 01:03 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता विनीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में मंगलवार को सपा नेता को बोलेरो सवार दो युवकों ने गाड़ी से काफी दूर तक घसीटा। इसके बाद फरार हो गए। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में निजी अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन
भराला गांव निवासी विनीत सपा नेता हैं। वह ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। विनीत के अनुसार वह रविवार रात कंकरखेड़ा से अपनी बहन के यहां जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। वह रात में करीब दस बजे भराला झाल पर पहुंचे। वहां गांव के तीन युवकों का बोलेरो गाड़ी सवार दो युवकों से झगड़ा हो रहा था। जिसे देख वह गाड़ी से नीचे उतरे और दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बोलेरो सवार दोनों युवकों ने सपा नेता को अपने पास बुलाया और उनका हाथ पकड़कर गाड़ी दौड़ा दी। जिससे सपा नेता दूर तक घसीटते हुए चले गए। इस पर विनीत भराला ने अपना हाथ छुड़ाया। जिसके चलते वह जोरों से नीचे आ गिरे।
विज्ञापन
इससे उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया तथा आंख पर चोट आई। वह काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। पीछे से उनके बेटे और ड्राइवर गाड़ी लेकर आए और उन्हें मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में ले गए।
सपा नेता का कहना कि उनका किसी से विवाद नहीं है। गांव के युवकों का झगड़ा था। इस कारण से वह बीचबचाव कराने चले गए। बोलेरो गाड़ी सवार उनकी सोने की चेन भी ले गए। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/