फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bodybuilder stabs himself after a dispute with his brother, dies

Meerut News: भाई से विवाद के बाद बॉडी बिल्डर ने खुद पर किया चाकू से वार, तोड़ा दम

Fri, 27 Mar 2026 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Bodybuilder stabs himself after a dispute with his brother, dies
दौराला - दौराला थाने पर पुलिस को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी। स्रोत : स - फोटो : samvad
इंचौली थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ में बृहस्पतिवार को भाई से फोन कॉल पर हुई कहासुनी के बाद मशहूर बॉडी बिल्डर सलमान ने आवेश में आकर अपनी ही जांघ पर चाकू से वार कर लिए। इस आत्मघाती कदम से दिल को जाने वाली मुख्य नस कट गई जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन


एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया कि लावड़ कस्बे की जामा मस्जिद के पास रहने वाले 28 वर्षीय सलमान का बृहस्पतिवार सुबह अपने भाई इमरान से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सलमान ने गुस्से में आकर खुद की जांघ पर चाकू से कई वार कर दिए। लहूलुहान हालत में परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक जांघ की नस कटने से खून ज्यादा बह चुका था जिसके चलते उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के उभरते खिलाड़ी थे सलमान

सलमान कस्बे में पोल्ट्री फार्म संचालक थे। इसके साथ ही क्षेत्र के एक जाने-माने बॉडी बिल्डर भी थे। वह अपनी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पित थे। उन्होंने विभिन्न जिलों में आयोजित बॉक्सिंग और फिटनेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और कई मेडल व पदक जीतकर कस्बे का नाम रोशन किया था। वह अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर के थे। उनके सबसे छोटे भाई की कुछ वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी थी जिससे परिवार अभी उभरा भी नहीं था कि इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

सलमान की मौत से उनके पीछे एक बिलखता हुआ परिवार छूट गया है। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी आयशा से हुई थी। सलमान अपने पीछे एक साल की बेटी और महज 25 दिन के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। मौत की खबर सुनते ही पत्नी आयशा और मां सुल्ताना बेसुध हो गईं। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामे की औपचारिकता पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed