फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of youth who drowned in the Ganga found on the second day; wails of grief erupt among family members.

Meerut News: गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, परिजनों में मची चीख पुकार

Fri, 19 Jun 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in the Ganga found on the second day; wails of grief erupt among family members.
नोट: बिजनौर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। भीमकुंड मनोहरपुर गंगा घाट पर गंगा में स्नान करते समय डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिल गया। शव मिलने के बाद गंगा किनारे मौजूद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय रफीक बृहस्पतिवार को अपने साथी कासिम के साथ भीमकुंड मनोहरपुर गंगा घाट के निकट पशु चरा रहा था। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते दोनों युवक गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में पहुंच गए। कासिम किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि रफीक तेज बहाव में डूब गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को अवगत कराया गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम की सहायता से सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सर्च अभियान की लगातार जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी जाती रही थीं।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि करीब सुबह दस बजे गंगा में युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव देखते ही पिछले दो दिनों से घाट पर डटे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed