फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of tempo driver found in highway parking, chest was shot in the chest

हाईवे की पार्किंग में मिला टेंपो चालक का शव, सीने में धंसी थी गोली

Wed, 31 Mar 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Body of tempo driver found in highway parking, chest was shot in the chest
हाईवे की पार्किंग में मिला टेंपो चालक का शव, सीने में धंसी थी गोली
विज्ञापन

दौराला। दुल्हेंडी की देर शाम संदिग्ध हालात में एनएच-58 की वाहन पार्किंग में एक टेंपो चालक का शव पड़ा मिला। चालक के सीने में गोली धंसी थी और पास में तमंचा पड़ा मिला। मामले में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, युवक की हत्या की गई है। परिजनों और ग्रामीणों की ओर से तहरीर नहीं दिए जाने पर पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव वलीदपुर निवासी राजकुमार उर्फ रवि (25) पुत्र रामानंद सैनी सकौती से मेरठ के बीच टेंपो चलाता था। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व राजकुमार ने गांव की एक विधवा से शादी कर ली थी। शादी के बाद से वह दौराला में किराए के मकान में रहने लगा। सोमवार सुबह राजकुमार टेंपो लेकर गांव के पास स्थित एनएच 58 की पार्किंग में पहुंचा और शराब पीने लगा। रात करीब 7:45 बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर राजकुमार के शव पर पड़ी।
विज्ञापन

सूचना पर दौराला पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा बरामद किया। टेंपो के डैसबोर्ड से चार कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, लेकिन कोई घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। किसी ने तहरीर भी नहीं दी। दौराला थाने के एसआई राजकुमार ने घटना का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर मिले साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं ग्र्रामीण राजकुमार की हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने गोली चलने की आवाज तक सुनाई देने से इनकार कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि पति पत्नी के बीच विवाद तो मौत का कारण नहीं है।

गंभीरता से की जा रही जांच
इंस्पेक्टर दौराला किरणपाल सिंह का कहना है कि युवक की मौत के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना क्रम का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed