{"_id":"68e6a3f370ed55c3710a354d","slug":"body-of-missing-employee-found-in-sardhana-family-suspects-murder-meerut-news-c-14-1-mrt1051-997457-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में मिला लापता कर्मचारी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में मिला लापता कर्मचारी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
सरधना। जमील का फाइल फोटो। परिजन
- तीन दिन पहले घर से बाजार कहकर गया था जमील
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के गोमतीनगर मोहल्ले से तीन दिन पूर्व लापता हुए जमील (40) का शव बुधवार को तहसील रोड स्थित एक खाली प्लॉट में क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई, जिसके बाद परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों के अनुसार , गोमतीनगर मोहल्ला निवासी हफीज का बेटा जमील कसबे में ही एक पॉवरलूट फैक्टरी में काम करता था। तीन दिन पहले वह किसी काम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था और उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब जमील का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने सरधना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
खाली प्लॉट में मिला शव
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि तहसील रोड पर माइनर के निकट एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पुलिस ने पाया कि शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था और उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। शव काला भी पड़ चुका था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए जमील के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव को जमील के रूप में पहचान लिया। शव मिलने पर परिजन बिलख कर रोने लगे। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।