फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of missing civil engineer recovered from Ganganahar

Meerut News: लापता सिविल इंजीनियर का शव गंगनहर से बरामद

Thu, 09 Jan 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Body of missing civil engineer recovered from Ganganahar
जानी खुर्द। टीपी नगर थाना क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी निवासी सिविल इंजीनियर रवीश गर्ग (30) पुत्र सत्येंद्र कुमार एक सप्ताह पूर्व बुधवार को जानी गंग नहर पुल से लापता हो गया था।परिजनों ने रवीश की गंग नहर में कूदने की आशंका जताई थी। बुधवार शाम रवीश का शव तलाश के दौरान गंगनहर में गाजियाबाद जिला के निवाड़ी थाना क्षेत्र से बरामद हो गया है।
विज्ञापन

पेशे से सिविल इंजीनियर रवीश करीब तीन साल से बीमार चल रहा था। परिजनों के अनुसार लंबे समय से बीमार होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। एक जनवरी को रवीश घर से लापता हो गया था। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन जानी गंगनहर पुल की मिली थी। वहीं गंगनहर में ठेला लगाने वाले दुकानदारों ने भी रवीश को उसी शाम वहां देखा था। परिजन ने बीमारी से परेशान होकर रवीश की गंगनहर में कूदने की आशंका व्यक्त की थी। एनडीआरएफ की टीम और परिजन रवीश की गंगनहर में तलाश में लगे थे। करीब आठ दिन बाद बुधवार शाम गाजियाबाद जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर से पुलिस ने रवीश का शव बरामद कर लिया। परिजन पंचनामा भरने के बाद बगैर कानूनी कार्रवाई के ही रवीश का शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed