फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of laborer from Nepal found in room

Meerut News: कमरे में मिला नेपाल निवासी मजदूर का शव

Thu, 17 Sep 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Body of laborer from Nepal found in room
टीपीनगर के बैरीपुरा में किराये के मकान में रह रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बैरीपुरा में किराए के मकान में रह रहे नेपाल निवासी नरेश (45) का शव बृहस्पतिवार को कमरे में पड़ा मिला। वह मजदूरी करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि नेपाल निवासी नरेश कई साल से बैरीपुरा में किराए के कमरे में रहता था। बृहस्पतिवार सुबह मकान मालिक ने ऊपर स्थित कमरे में जाकर नरेश को आवाज लगाई। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो नरेश का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके परिजनों और रिश्तेदारों को भी सूचन दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed