फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of a young man found in a drain on Baghpat Road

Meerut News: बागपत रोड पर नाले में मिला युवक का शव

Fri, 23 Oct 2026 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in a drain on Baghpat Road
मृतक की नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत का कारण स्पष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में खुले नाले लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। नाले में गिरकर एक और युवक की मौत हो गई। हादसे ने एक बार फिर खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाले में गिरने के बाद युवक बाहर नहीं निकल सका और उसकी जान चली गई। शहर में खुले नालों में गिरकर पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद नालों को ढकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने खुले नालों के किनारे सुरक्षा दीवार व बैरिकेडिंग लगाकर हादसों को रोकने की मांग की है।
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को बागपत रोड स्थित मोक्षपुरी के नाले से उठ रही दुर्गंध के बीच स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। नजदीक जाकर देखने पर युवक का शव होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बाहर निकलवाया। शव काफी खराब हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। शव की हालत देखकर उसके दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पूर्व में भी मिल चुके हैं कई शव
टीपी नगर, ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट व लोहिया नगर में भी पूर्व में कई शव खुले नालों के अंदर बरामद हो चुके हैं। 11 जून को ब्रह्मपुरी के ओडियन नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ था। 16 जून को माधवपुरम गेट के पास नाले खुले नाले में आरकेपुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि का शव मिला था। 18 जून को लोहिया नगर में जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद का शव हत्या कर नाले में फेंक दिया था। 23 जून को कंकरखेड़ा की नंगलाताशी नाले में सरधना निवासी संजय का शव बरामद हुआ था। लिसाड़ी गेट के विकासपुरी बिजलीघर के पास नाले में युवक का शव मिला था। नौचंदी थाना क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या कर शव गढ़ रोड पर नाले में फेंक दिया था।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed