{"_id":"642c8f12f59927bcf502a567","slug":"body-elections-decision-to-strengthen-rld-in-wards-meerut-news-c-14-1-mrt1005-179526-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : वार्डों में रालोद को मजबूत करने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : वार्डों में रालोद को मजबूत करने का निर्णय
विज्ञापन
मेरठ। नगर निकाय चुनाव में सफलता के लिए रालोद ने रणनीति बनाते हुए वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही अच्छे प्रत्याशियों के चयन करने का निर्णय लिया है।
मंगलवार को बिजली बंबा बाईपास स्थित एक होटल में रालोद के विधायक और जिम्मेदारी पदाधिकारियों ने बैठक की, जिसमें रालोद नेताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को 2024 के लोकसभा का सेमिफाइनल के रूप में देखा जाए। सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल नगर निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार कार्य किया जाएगा।
स्थानीय निकाय के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक राव वारिस अली ने कहा कि आने वाला समय राष्ट्रीय लोकदल का है। जनपद के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में कमेटी को दुरुस्त करें। राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश के अनुसार निगम के मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं पार्षदों के मजबूत प्रत्याशी चुने जाएं। गठबंधन पार्टी से विचार विमर्श के उपरांत प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। प्रदेश संयोजक सुनील रोहटा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता रालोद की विचारधारा को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करें।
विज्ञापन
पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। निकाय चुनाव में रालोद ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मजबूत कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें। रालोद निकाय चुनाव को 2024 के सेमीफाइनल के रूप में लड़ेगा।
जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि पूर्व में भी रालोद निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर चुका है। कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर स्थानीय निकाय चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे। बैठक में विधायक अजय कुमार, विधायक मनोज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व विधायक दिल नवाज़ खान, इंद्रवीर भाटी, पूर्व मंत्री डॉक्टर मेराजुद्दीन , डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक अजय तोमर,ओडी त्यागी, मुकेश जैन, कुलदीप उज्ज्वल, राजीव बलियान, आतिर रिज़वी, नरेंद्र खजूरी, राममेहर सिंह रिठानी,अशोक चौधरी, दिलशाद सैफी,उज्ज्वल अरोरा, अन्नू चौधरी,सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद अमित त्यागी, सुखबीर गठीना, जनार्दन भाटी, शेरद्दीन अली आदि मौजूद रहे।