{"_id":"5a20cdc64f1c1bc5758b6444","slug":"body-election-result-whose-head-is-decorated-taj-will-be-decided-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव रिजल्ट : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव रिजल्ट : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 01 Dec 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव की मतगणना शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए वेस्ट यूपी में छह जिलों की मतगणना शुरू हो गई है। मेरठ में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला आज होगा। जनपद में एक नगर निगम, दो नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में महापौर, चेयरमैन, अध्यक्ष, पार्षद, सभासद और सदस्य पद के लिए कुल 2089 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके भाग्य का फैसला मतदाताओं ने 20 नवंबर को ईवीएम और मतपेटियों में बंद कर दिया था। आज सुबह मतगणना शुरू होने के साथ सभी के भाग्य का फैसला हो जायेगा।
विज्ञापन
दिन भर चर्चाओं के बीच लगते रहे कयास
चुनाव परिणाम को लेकर अंतिम दिन भी चर्चाओं के बीच कयास लगते रहे। प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय हों, या फिर चाय की दुकान या चौपाल। हर जगह चुनाव परिणाम की ही चर्चा थी। हर कोई बसपा और भाजपा में ही सीधा मुकाबला मानकर चल रहा है। लेकिन जीत किसकी होगी, इसे लेकर सभी के अपने आंकड़े हैं। कोई भाजपा तो कोई बसपा प्रत्याशी की जीत के आंकड़े पेश करता नजर आ रहा था। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी हुए कम मतदान को लेकर भाजपा की जीत के पक्ष में लोग चर्चाओं के बीच ज्यादा आशान्वित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा की साख दांव पर
नगर निकाय चुनाव में भाजपा की साख पूरी तरह दांव पर लगी है। अन्य दलों की बात करें तो उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है और पाने के लिए सारे निकाय पड़े हैं। लेकिन भाजपा के पास वर्तमान में जहां सबसे बड़ी चुनौती वर्तमान सीट नगर निगम और नगर पंचायत परीक्षितगढ़ को बचाने की है, तो केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के नाते इस आंकड़ें को और ज्यादा बढ़ाने की है।
विज्ञापन
इनके भाग्य का होगा फैसला
महापौर पद पर 8 प्रत्याशियों के साथ ही कुल 90 वार्डों के लिए पार्षद पद पर 803 प्रत्याशी मैदान में है। नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा की कांता कर्दम, बसपा की सुनीता वर्मा, सपा की दीपू मनोठिया, कांग्रेस की ममता सूद और रालोद की संगीता रानी सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशी मीना सिंह, राजकुमारी और रेखा रानी मैदान में है। जबकि नगर पालिका परिषद मवाना में चेयरमैन पद के 14 प्रत्याशियाें और 25 वार्ड में सभासद पद के 125 प्रत्याशी यहां मैदान में है। वहीं नगर पालिका परिषद सरधना में चेयरमैन पद पर 10 प्रत्याशी और 25 वार्ड में सभासद पद के लिए 141 प्रत्याशी मैदान में हैं।
ये है नगर पंचायतों की स्थिति
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सदस्य प्रत्याशी वार्ड
खरखौदा 15 52 12
सिवालखास 14 59 14
हस्तिनापुर 11 67 15
किठौर 10 73 15
परीक्षितगढ़ 3 63 13
लावड़ 8 70 14
बहसूमा 17 53 11
फलावदा 9 63 13
करनावल 11 41 12
दौराला 19 56 14
शाहजहांपुर 18 78 13
हर्रा 13 73 15
खिवाई 15 81 15