{"_id":"6351b371bbca5148326eb25a","slug":"board-meeting-postponed-indefinitely-due-to-uproar-city-news-mrt6104988127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे की भेंट चढ़ी बोर्ड बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे की भेंट चढ़ी बोर्ड बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विज्ञापन

मेरठ। हंगामे के बाद बुधवार को स्थगित हुई बोर्ड बैठक शुक्रवार को नहीं होगी। मेयर सुनीता वर्मा ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि अग्रिम आदेशों तक बोर्ड बैठक नहीं बुलाई जाएगी। मेयर ने कहा है कि ऐसा दीपावली की वजह से किया गया है। वहीं लोग इसे बोर्ड के अंदर हुए बवाल से जोड़कर देख रहे हैं।
बुधवार को टाउन हॉल के तिलक भवन में नगर निगम की बोर्ड बैठक में सफाई कर्मचारियों के वेतन, भ्रष्टाचार और हाउस टैक्स जैसे मुद्दाें पर पार्षद आपस में भिड़ गए थे। सफाई कर्मचारियों ने भी सदन में घुसकर हंगामा किया था। इसके बाद मेयर ने शुक्रवार को बोर्ड बैठक बुलाने का एलान किया था। माना जा रहा है कि अक्तूबर के अंत में चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर बोर्ड बैठक नहीं हो सकेगी। ऐसे में शहर का विकास भी अटकेगा।
अफसरों ने सुनी सफाईकर्मियों की बात, छावनी बना रहा निगम- शीर्षक
एक घंटे चली वार्ता रही बेनतीजा, आज नगरायुक्त करेंगे बात
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वेतन वृद्धि की मांग कर रहे सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को नगर निगम अफसरों ने वार्ता की। करीब एक घंटे तक चली बातचीत बेनतीजा रही। इसदौरान निगम दफ्तर छावनी में तब्दील रहा। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ नगरायुक्त बैठक करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर निगम दफ्तर में सुबह ही पुलिस बल पहुंच गया था। नगरायुक्त डॉ. अमितपाल शर्मा भी तय समय पर पहुंच गए। सफाई कर्मचारी वार्ता के लिए करीब 11:30 बजे पहुंचे। तब तक नगरायुक्त दफ्तर से जा चुके थे। कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से सभागार में अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार और ममता मालवीय ने वार्ता की।
े सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, पार्षद टीसी मनोठिया, विनेश मनोठिया, कमल मनोठिया, राजू ढींगिया, दिनेश सूद, विनेश विद्यार्थी, दीपक मनोठिया, पंकज चिंडालिया आदि ने वेतन वृद्धि की मांग दोहराई। साथ ही अक्तूबर में वेतन के साथ पांच हजार रुपये एडवांस की मांग रखी। इस एडवांस धनराशि को अगले पांच माह तक एक-एक हजार रुपये काटकर समायोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर कोई सहमति नहीं बनी। वहीं अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नगरायुक्त के साथ सफाई कर्मचारी नेताओं की बैठक होगी।