फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Board meeting held in Block Sabhagar, no proposal passed

Meerut News: ब्लॉक सभागर में बोर्ड बैठक आयोजित, कोई भी प्रस्ताव पास नहीं

Fri, 12 Dec 2025 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Board meeting held in Block Sabhagar, no proposal passed
सरूरपुर। भूनी ब्लॉक सभागार में आयेाजित बोर्ड बैठक में शामिल प्रधान व बीडीसी सदस्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। भूनी स्थित ब्लाॅक सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजित की गई। अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख ठाकुर मनोज ने की। बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधानों के साथ चर्चा की गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक की शुरुआत में अधिकारियों ने पिछले वर्षों में लिए गए प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की।
कई गांवों में अधूरी पड़ी विकास योजनाओं पर प्रधानों से सवाल किए और उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूरा करने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि जिन परियोजनाओं पर काम लंबे समय से अटका है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए अधिकारियों ने पुराने प्रस्तावों को शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया। इस दौरान नए प्रस्ताव भी ग्राम प्रधानों से मांगे गए लेकिन विभिन्न तकनीकी और बजटीय कारणों से कोई भी नया प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
विज्ञापन

बैठक में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर भी चर्चा हुई। कुछ ग्राम प्रधानों ने आवश्यक मदों में बजट की कमी की बात कही। जबकि अधिकारियों ने योजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। बैठक में एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें कार्य प्रगति, क्षेत्रीय निरीक्षण और जिला प्रशासन के निर्देशों की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed