फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Board Exam Tips: Adopt a smart study plan to get better marks; this is the best idea to score well.

बोर्ड परीक्षा टिप्स: बेहतर अंक पाने के लिए अपनाएं स्मार्ट स्टडी प्लान, अच्छे अंक पाने का ये है बेस्ट आईडिया..

Sat, 03 Jan 2026 08:57 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 08:57 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शूरू होने जा रही हैं, जिसके लिए स्टूडेंट्स कुछ टिप्स का ध्यान रखते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इनमें समय-सारिणी और स्मार्ट स्टडी प्लान सबसे ज़रूरी है। 

विज्ञापन
Board Exam Tips: Adopt a smart study plan to get better marks; this is the best idea to score well.
बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी - फोटो : freepik

विस्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, जो कि 12 मार्च तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से 5:15 तक संचालित की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी बोर्ड परीक्षार्थियों को टिप्स देते हुए बताते हैं कि सफलता के लिए अनुशासन, समझदारी से पढ़ाई और स्मार्ट समय प्रबंधन जरूरी है। यहां दिए गए प्रमुख टिप्स छात्रों को बेहतर प्रदर्शन दिलाने में मदद करेंगे। इन टिप्स को अपनाकर छात्र न केवल अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ परीक्षा भी दे पाएंगे। बोर्ड परीक्षाएं जीवन में नया अध्याय शुरू करने का मौका है। पूर्ण समर्पण, सकारात्मक सोच और मेहनत से सफलता निश्चित है। सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

 

इन बातों का रखें ध्यान...


समय-सारिणी के अनुसार प्लान बनाएं
यूपी बोर्ड की जारी डेट शीट देखकर पढ़ाई का टाइम टेबल तैयार करें। कमजोर विषयों पर ज्यादा समय दें। रटने की बजाय गहराई से समझें, ताकि याद लंबे समय तक बनी रहे।

तनाव मुक्त रहें, पूरी नींद लें
तैयारी के दौरान तनाव से बचें रोजाना 6-8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें। इससे दिमाग फ्रेश रहेगा और एकाग्रता बढ़ेगी।

हिंदी-अंग्रेजी में लेखन पर फोकस
इन विषयों में हैंडराइटिंग और व्याकरण बहुत मायने रखते हैं। रोजाना राइटिंग प्रैक्टिस करें, स्पेलिंग और पैराग्राफ सुधारें।

एक अंक वाले प्रश्नों के लिए डीप समझ
अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में कॉन्सेप्ट क्लियर होना जरूरी। रट्टा मारने की बजाय समझकर तैयार करें, ताकि ट्विस्टेड सवाल आसानी से हल हो सकें।

दो-तीन अंक वाले प्रश्नों में फॉर्मूला हाइलाइट
विज्ञान वर्ग के छात्र न्यूमेरिकल हल करते समय इस्तेमाल किया सूत्र लिखें और बॉक्स में हाइलाइट करें। इससे मूल्यांकनकर्ता को प्रभावित करता है।

पांच अंक वाले विस्तृत प्रश्नों की मजबूत तैयारी
डेरिवेशन, सूत्र निगमन और डायग्राम पर खास अभ्यास करें। डायग्राम पेंसिल से साफ-सुथरा बनाएं, सूत्र को बॉक्स में बंद कर काले पेन से हाइलाइट करें।

परीक्षा हॉल में सही रणनीति
पेपर मिलते ही सभी प्रश्न ध्यान से पढ़ें। अति लघु, लघु फिर विस्तृत प्रश्नों को समय के अनुसार हल करें। ओवरराइटिंग से पूरी तरह बचें।

आत्मविश्वास बनाए रखें
शांत मन से पेपर दें। आत्मविश्वास के साथ लिखें, गलतियां कम होंगी और अंक ज्यादा मिलेंगे।

विज्ञान वर्ग के लिए स्पेशल फोकस
सूत्र, डेरिवेशन, न्यूमेरिकल और हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल वाले एक अंक के प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें।

अनुशासित और नियमित पढ़ाई
हर विषय को रोजाना ईमानदारी से समय दें। लिखित टाइम टेबल बनाकर सख्ती से फॉलो करें।

स्वास्थ्य का विशेष ख्याल
पौष्टिक भोजन लें, हल्का व्यायाम करें और अवसाद से दूर रहें। अच्छी नींद और संतुलित खान-पान से बीमारी से बचाव होगा।

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शूरू होने जा रही हैं, जिसके लिए स्टूडेंट्स कुछ टिप्स का ध्यान रखते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इनमें समय-सारिणी और स्मार्ट स्टडी प्लान सबसे ज़रूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed