{"_id":"696baa58bd379e42a7057eb6","slug":"blos-will-serve-notices-to-25000-voters-at-their-homes-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111067-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 25 हजार मतदाताओं को घर जाकर नोटिस तामील कराएंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 25 हजार मतदाताओं को घर जाकर नोटिस तामील कराएंगे बीएलओ
Sat, 17 Jan 2026 08:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
एसआरआई अभियान को लेकर एसडीएम ने ली बीएलओ की बैठक, 27 फरवरी तक हर हाल में पूरा होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विधानसभा क्षेत्र सरधना में चल रहे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन ने सत्यापन प्रक्रिया को तेज कर दिया है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से करीब 25 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन मतदाताओं के रिकॉर्ड में जन्म तिथि, पते आदि अन्य विवरणों को लेकर संदेह मिला है।।
शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने सुपरवाइजरों और बीएलओ को निर्देश दिए कि नोटिस वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में नोटिस तामील कराए जाएंगे, दूसरे चरण में दस्तावेजों के आधार पर सुनवाई होगी और तीसरे चरण में जांच के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों की मांग मतदाता की जन्म तिथि के अनुसार तय की गई है। 01 जुलाई 1987 से पहले जन्मे मतदाताओं को केवल अपना एक वैध दस्तावेज देना होगा। 01 जुलाई 1987 से 02 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को स्वयं के साथ माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वहीं 02 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे मतदाताओं को स्वयं के साथ माता और पिता दोनों के दस्तावेज जमा करने होंगे। तहसीलदार ज्योति सिंह ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस तामील कराएंगे। सभी आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण 27 फरवरी तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार राहुल सिंह, भूपेन्द्र कुमार, बीडीओ सुनीत भाटी, राजकुमार, बीईओ सुदर्शनलाल व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरधना विधानसभा में बढ़े 47 बूथ
सरधना।मतदाता गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत सरधना विधानसभा क्षेत्र में मतदान व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 47 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नए बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की तैनाती की प्रक्रिया जारी है। बूथों की संख्या बढ़ने के बाद अब सरधना विधानसभा क्षेत्र में कुल 420 मतदान केंद्र हो गए हैं।