{"_id":"5a74244f4f1c1b4d588b630a","slug":"bloody-conflicts-over-land-40-round-firing-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 40 राउंड फायरिंग, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 40 राउंड फायरिंग, पांच लोग घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान 30-40 राउंड फायरिंग से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार शाहजहां कॉलोनी न्यू इस्लाम नगर में सरीफन ने कई साल पहले अपनी जमीन बेची थी। जमीन बेचने के बाद वृद्धा की मौत हो गई। जमीन खरीदने वालों में सिराजुद्दीन की पत्नी तमीजन, इलियास की पत्नी जरीना, खातून, आरिफ थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सिराजुद्दीन प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था तो वहां सरीफन का देवर हनीफ 20-25 लोगों को लेकर पहुंच गया। प्लॉट पर दावे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपी हनीफ पक्ष के लोगों ने तमंचे और पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। यह घटना गुरुवार की है।
विज्ञापन
पढ़ें : पोस्टमैन की गला रेतकर हत्या, लहूलुहान हालत में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला आसपास के थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी आदिल और राजुदुद्ीन को पकड़ लिया। संघर्ष में जरीना, आरिफ, इलियास, रेशमा, चांदनी घायल हो गईं। सीओ ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से परवेज, पप्पल, साबिर, कलवा, सोएब, आबिद, नईम, सिराजुद्दीन, जमशेद, अफजाल, तालिब, खालिद, ताजुद्दीन आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक भूमाफिया ने कराया बवाल
सिराजुद्दीन पक्ष के लोगों ने एसओ लिसाड़ी गेट का घेराव कर नारेबाजी कर दी। आरोप लगाया कि किठौर थाना क्षेत्र निवासी एक भूमाफिया ने पुलिस की मिलीभगत से हमला कराया है। भूमाफिया थाने में आता रहता है।
निष्पक्ष होगी कार्रवाई
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्ष खाली पड़े प्लॉट पर अपना दावा कर रहे हैं। बवाल करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। प्रकरण की निष्पक्षता से जांच होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/