फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of postman, found dead in critical condition

पोस्टमैन की गला रेतकर हत्या, लहूलुहान हालत में पड़ा मिला शव

Fri, 02 Feb 2018 07:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 02 Feb 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Murder of postman, found dead in critical condition
घटना की जानकारी लेते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में डाक विभाग के पोस्टमैन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव बृहस्पतिवार शाम खेत से बरामद हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव किया। अफसरों के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद शव उठने दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव काजमाबाद गून निवासी चंद्रपाल (55) पुत्र अमरपाल मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल स्थित डाकघर में पोस्टमैन थे। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चंद्रपाल अपने खेत में घूमने गए थे। सात बजे तक भी वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की। लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो चंद्रपाल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस के अनुसार चंद्रपाल के सिर पर भी धारदार हथियार से वार किए गए थे। 
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही परिजनों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीण गुस्सा गए। उन्होंने पुलिस का घेराव कर शव नहीं उठाने दिया। कुछ ग्रामीण पुलिस से उलझने को तैयार हो गए। ग्रामीणों ने डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग की। साफ कहा कि जब तक पुलिस अफसर नहीं आते, शव नहीं उठने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन पर उठा शव
ग्रामीणों के बखेडे़ की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने मृतक के बेटे, परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया। डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। भरोसा दिया कि केस जल्द खोला जाएगा। एसपी सिटी के आश्वासन के बाद रात करीब 11 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पढ़ें : अनैतिक संबंधों में युवक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए बच्चे

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

Murder of postman, found dead in critical condition
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

आखिरी कॉल से खुलेगा हत्या का राज  
पोस्टमैन चंद्रपाल की हत्या में उसका मोबाइल अहम कड़ी साबित हो सकता है। खेत से बरामद हुए पोस्टमैन के मोबाइल फोन की आखिरी कॉल्स को पुलिस संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि यही कॉल्स इस केस में अहम सुराग साबित होगी। एसपी सिटी के अनुसार पोस्टमैन का रिटायरमेंट करीब ही है। पोस्टमैन के बेटों ने किसी रंजिश से इंकार किया। पोस्टमैन के बरामद मोबाइल फोन की इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स चेक की गईं। इनमें आखिरी इनकमिंग कॉल्स में कुछ संदेह के दायरे में हैं। जिनमें एक पोस्टमैन के बेटे की है तो एक दो अन्य कॉल हैं। गांव में चर्चा है कि पोस्टमैन के बेटे का करीब डेढ़ साल पहले किसी से झगड़ा हुआ था। लेकिन पुलिस पुष्टि नहीं कर रही।

बीच चौराहे पर फांसी होनी चाहिए 
गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि गांव में पूर्व में दो मर्डर हुए थे। लेकिन उनका सही खुलासा नहीं हुआ। कहीं इस केस में भी ऐसा ना हो जाए। पोस्टमैन भला इंसान था, उसकी बेरहमी से हत्या समझ से परे है। ऐसे हत्यारे को तो बीच चौराहे पर फांसी होनी चाहिए। वहीं चंद्रपाल के परिवार में चार बेटे हैं। तीन बेटे अरुण, विनय और अजय खेती करते हैं जबकि तरुण दिल्ली में सीआरपीएफ में है। देर रात वह भी गांव पहुंच गया था। परिवार में कोहराम मचा था। घर की महिलाएं बिलख रही थीं और ग्रामीण उन्हें दिलासा दे रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed