जेल में खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े बदमाश, छह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला कारागार में रात करीब नौ बजे कुछ बदमाशों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें जमकर कट्टन और पाइपों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस और जेल के अधिकारियों ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। इस खूनी संघर्ष में कुख्यात प्रमोद राठी के भाई रवि समेत छह बदमाश घायल हुए हैं। इस घटना के बाद जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया।
जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक देर शाम बंदियों की रोटी परेड शुरू हुई थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो गिरोहों के बदमाश अचानक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते इन बदमाशों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कट्टन और पाइपों का जमकर इस्तेमाल किया गया। बदमाशों को भिड़ते देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अन्य बंदियों में भी अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जेल में तैनात पीएसी, पुलिस और जेल के अफसरों ने माहौल को शांत करने का प्रयास किया। सुरक्षा जवानों ने लाठियां फटकारकर किसी तरह हालात पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि इस संघर्ष में कुख्यात प्रमोद राठी का भाई रवि राठी गांगनौली, शीलू दाहा, अमरपाल लुहारा, सुधीर गांगरौली, पिंटू सिनौली समेत छह बदमाश घायल हुए हैं। इनमें शीलू दाहा को ज्यादा चोटें आई हैं। इन घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, डिप्टी जेल सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि बंदियों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है। उन्होंने दावा किया विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा और इसे काबू कर लिया गया।
पढ़ें : कॉलेज में घुसकर फायरिंग, मचा हड़कंप, आरोपी CCTV में कैद
दिन में लिया था जेल व्यवस्थाओं का जायजा
जिला कारागार की व्यवस्थाओं का प्रभारी जनपद न्यायाधीश तेज बहादुर सिंह, एसपी जय प्रकाश और खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार सोमवार को ही निरीक्षण किया था। इस दौरान बंदियों ने समस्या बताई। अधिकारियों ने समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। एसपी जय प्रकाश ने कहा जेल का मासिक जायजा लिया था। उन्होंने ने कहा औचक निरीक्षण भी होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/