फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody clash over beating of a dog in village Bhuni, seven people injured

Meerut News: गांव भूनी में कुत्ते को पीटने पर खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash over beating of a dog in village Bhuni, seven people injured
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव भूनी में कुत्ते को पीटने पर दो पक्षों के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग करते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव भूनी निवासी जनेश्वर पक्ष का कहना है कि उसका बेटा सुमित बुधवार देर रात मेरठ से काम कर घर लौट रहा था। तालाब के पास उसे एक कुत्ते ने काट लिया। सुमित ने कुत्ते को ईंट से मारकर भगा दिया। आरोप है कि दिनेश पक्ष ने कुत्ते को मारने का विरोध करते हुए सुमित के साथ मारपीट कर दी। सुमित ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

जनेश्वर पक्ष विरोध करने दूसरे पक्ष के यहां पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में जनेश्वर पक्ष से सुमित, गौरव पुत्र जनेश्वर, शकुंतला पत्नी जनेश्वर, जनेश्वर पुत्र बुध प्रकाश घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से दिनेश, अंकित, दीपांशु घायल हो गए। दिनेश पक्ष का कहना है कि सुमित ने बिना वजह कुत्ते को भगाया तो उसके ऊपर हमला कर दिया। सुमित ने कुत्ते को ईंट से मार दिया। विरोध करने पर सुमित ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद सुमित के परिजनों ने उसके घर पर आकर मारपीट की। इस दौरान एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच भीड़ को भगाया। घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed