फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody clash between two parties in money transaction, seven injured

Meerut News: रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल

Mon, 15 Jul 2024 05:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties in money transaction, seven injured
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव नवादा में रुपये के लेनदेन को लेकर रविवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से युवती समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव नवादा निवासी इंद्रपाल व किशनपाल के बीच 1100 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसमें एक पक्ष एक हजार रुपये देकर मामला निपटाना चाह रहा था। वहीं, दूसरा पक्ष पूरे रुपये मांग रहा था। इसी बात पर रविवार को दोनों पक्षों में सहमति न बनने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।
विज्ञापन

इसमें इंद्रपाल पुत्र शीतल सिंह, मेघा पुत्री इंद्रपाल, मनीष व हनी पुत्र इंद्रपाल घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से किशनपाल पुत्र अमन सिंह, भूपेंद्र व नीतीश कुमार पुत्र किशनपाल घायल हो गए। संघर्ष के जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed