फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blood donation strengthens the spirit of service

Meerut News: सेवा भावना को प्रबल करता है रक्तदान

Tue, 26 Nov 2024 07:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Blood donation strengthens the spirit of service
मेरठ--------------सर छोटू राम कॉलेज में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व का जीवन हमें प्रेरणा देता है। रक्तदान जैसे कार्य से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है, बल्कि यह हमारे भीतर सेवा भावना को भी प्रबल करता है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सर छोटूराम ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने और सेवा के महत्व को समझाने का कार्य किया। संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान डॉ. वंदना राणा, अजीत सिंह, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. नीरज चौधरी और रामधन आदि छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. केपी सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, अजित सिंह, आशीष शर्मा, विकास यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed