फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Block pramukh election in up 2021 : BJP candidates won on five out of six seats In Meerut, independents on one

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : मेरठ में छह सीटों पर पांच पर भाजपा प्रत्याशी जीते, एक पर निर्दलीय विजयी

Sat, 10 Jul 2021 07:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Jul 2021 07:13 PM IST
सार

सबसे अजीब स्थिति सरूरपुर में रही। यहां से भाजपा ने राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इस सीट से तीन अन्य प्रत्याशी मनोज, प्रवेश और कविता ने नामांकन किया था। चुनाव के दिन ऐन मौके पर राजेंद्र ने कविता को समर्थन दे दिया, इसके चलते उनको एक भी वोट नहीं मिला। मनोज यहां से चुनाव जीत गए। 

विज्ञापन
Block pramukh election in up 2021 :   BJP candidates won on five out of six seats In Meerut, independents on one
कलेक्ट्रेट में माछरा से जीते ब्लाक प्रमुख को सर्टिफिकेट देते सीडीओ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जिले के 12 ब्लॉक में से छह सीटों पर शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा के पांच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। हालांकि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधायक संगीत सोम से जाकर मुलाकात की। 
विज्ञापन


शनिवार को माछरा, मवाना, परीक्षितगढ़, जानी खुर्द, सरूरपुर और हस्तिनापुर ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव हुआ। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसको देखते हुए डीएम के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी सुबह से ही सभी ब्लॉक का निरीक्षण कर रहे थे। 
विज्ञापन


शाम तीन बजे के बाद मतगणना हुई तो भाजपा के पांच प्रत्याशी विजयी हुए। जीते प्रत्याशियों में मवाना ब्लॉक से गीता पायल, परीक्षितगढ़ से ब्रहृम सिंह, हस्तिनापुर से नितिन पोशवाल शामिल रहे। सबसे ज्यादा जद्दोजहद जानी खुर्द ब्लॉक में थी। यहां पर दोनों प्रत्याशी गौरव और हरेंद्र सिंह भाजपा के ही प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव को सांसद सत्यपाल सिंह का संरक्षण था और हरेंद्र सिंह को विधायक जितेंद्र सतवई का। ऐसे में कोई विवाद न हो इसको देखते हुए पार्टी ने दोनों प्रत्याशियों को ही चुनाव लड़ने की छूट दे दी। यहां चुनाव में गौरव विजयी हुए हैं।

माछरा ब्लॉक में भी यही स्थिति थी। यहां पर अशोक त्यागी और ब्रजवीर दोनों ही भाजपा से दावेदारी कर रहे थे। यहां भी विवाद को देखते हुए भाजपा ने दोनों को लड़ने की इजाजत दे दी। यहां पर अशोक त्यागी ने जीत हासिल की है।

सबसे अजीब स्थिति सरूरपुर में रही। यहां से भाजपा ने राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इस सीट से तीन अन्य प्रत्याशी मनोज, प्रवेश और कविता ने नामांकन किया था। चुनाव के दिन ऐन मौके पर राजेंद्र ने कविता को समर्थन दे दिया, इसके चलते उनको एक भी वोट नहीं मिला। मनोज यहां से चुनाव जीत गए। 

ये चुने गए थे निर्विरोध 
ब्लॉक - निर्विरोध चुने गए 
रोहटा - रेखा
खरखौदा - पुनीत त्यागी    
मेरठ - कपिल कुमार 
दौराला - शर्मिष्ठा देवी  
रजपुरा - पूनम चौहान 
सरधना - सिमरन ठाकुर  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed