फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Block on Sardhana bridge, police absent

सरधना पुल पर लगा जाम, पुलिस रही नदारद

Mon, 15 Mar 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Block on Sardhana bridge, police absent
सरधना पुल पर लगा जाम, पुलिस रही नदारद
विज्ञापन

सरधना। सरधना गंगनहर पुल पर रविवार दोपहर जाम लगने के दौरान वाहन चालकों आपस में भिड़ गए और हंगामा हो गया। जाम के दौरान गंगनहर पुल पर पुलिस पिकेट नदारद थी। जिस कारण वाहन चालकों को खुद ही जाम खुलवाना पड़ा।
सरधना नगर के साथ ही सरधना गंगनहर व नानू गंगनहर पुल पर आए दिन जाम लग जाता है। यहां जाम की समस्या लगातार गंभीर बनती जा रही है। रविवार को भी सुबह सवेरे से ही सरधना व नानू गंगनहर पुल पर जाम लगना शुरू हो गया। सरधना नहर पुल पर सुबह के समय भयंकर जाम लगा। जिसमें कांवड़ मार्ग पटरी पर नहर पुल के दोनों तरफ करीब दो-दो किमी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस पिकेट नहीं होने के कारण वाहन चालकों को खुद ही जाम खुलवाना पड़ा। जो लोग जाम खुलवाने में लगे थे तो दूसरे वाहन चालकों ने अपने वाहन निकालने की कोशिश की तो हंगामा खड़ा हो गया। कई वाहन चालक आपस में भिड़ गए। खींचतान में कई चालकों के कपडे़ तक फट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। इस दौरान सरधना नहर पुल से पुलिस चौकी बस स्टैंड तक जाम लगा रहा। इसके अलावा नानू व सरधना नगर में भी भयंकर जाम लगा। पुलिस को जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन

पुराना पुल तोड़ने से परेशानी
सरधना। सरधना-सकौती संपर्क मार्ग पर अटेरना गांव में रजबहे के पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है। हल्के वाहनों के आवागमन के लिए रजबहे में दो पाइप डालकर उस पर मिट्टी डालकर कच्चा रास्ता बनाया गया है। जिसके चलते भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। रविवार को भारी वाहन चालकों को परेशानी हुई। चकबंदी गांव जा रही एंबुलेंस को भी लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed