फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Block education officer examination will be held in 52 centers

52 केंद्रों पर होगी खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा

Fri, 14 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Block education officer examination will be held in 52 centers
52 केंद्रों पर होगी खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2019 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेरठ में 52 केंद्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। मेरठ में 24767 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में नकलचियों की रोकथाम के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारण किया जा रहा है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सैनिटाइजेशन परीक्षा से पहले कराया जाएगा। यूपीपीएससी ने खंड शिक्षा अधिकारी-2019 के तहत 309 पदों की भर्ती निकाली है। इसमें प्रदेश में पांच लाख 28 हजार से अधिक आवेदन हुए हैं। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को मेरठ समेत प्रदेश के 18 जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा दिन में 12 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 2 बजे समाप्त होगी। बीईओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए 13 दिसंबर 2019 को विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन के मुताबिक़ यह परीक्षा 22 मार्च 2020 को होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। बाद में उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए 16 अगस्त 2020 की तिथि तय की। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि उनकी तरफ से उन विद्यालयों का चयन किया गया है, जहां सेंटर बने हैं। उनमें हार्वर्ड इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एसडी सदर, आरजी, खालसा, सेंट थॉमस, ईस्माइल और डीएन इंटर कॉलेज आदि। उन्होंने बताया कि एडीएम सिटी इस परीक्षा के नोडल अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed