फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BLO, Harra people complaining to SDM

लारवाही बरत रहे हैं बीएलओ, हर्रा के लोगों ने एसडीएम से की शिकायत

Sun, 06 Dec 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
BLO, Harra people complaining to SDM
लारवाही बरत रहे हैं बीएलओ, हर्रा के लोगों ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

सरूरपुर। पोलिंग बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण के लिए लगाए बीएलओ नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। आरोप है कि कस्बा हर्रा के बीएलओ प्रशासन के निर्देश के बावजूद गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं।
कस्बा हर्रा में बीएलओ खानापूर्ति करके बूथ से लौट रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम सरधना से की। इस पर एसडीएम अमित कुमार ने गंभीरता से कार्य करने की चेतावनी दी। दरअसल आगामी चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी पोलिंग बूथ पर शनिवार एवं रविवार को बीएलओ की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसे देखकर मतदाता सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। वे शामिल कराने के लिए दावा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

चुनाव अभियान की शुरुआत के लिए निर्वाचन आयोग और प्रशासन काफी सख्त है। इसके बावजूद बीएलओ काम को गंभीरता से अंजाम नहीं दे रहे हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे के बाद क्षेत्र के कस्बा हर्रा में इंटर कॉलेज पर बने बूथ पर कुछ बीएलओ पहुंचे और खानापूर्ति करके लौट गए। वोट बनवाने के लिए लोग बूथ पर पहुंचे तो कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनकी शिकायत लोगों ने एसडीएम सरधना अमित कुमार से की। इसके बाद बीएलओ बूथ पर दोबारा पहुंचे। हालांकि थोड़ी देर रुकने के बाद फिर से चले गए। इसके बाद भी काफी लोग वोट बनाने वाले बैरंग लौटे। इस बाबत एसडीएम अमित कुमार का कहना है कि मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed