फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BLO accused of not registering vote, complaint lodged with SDM

Meerut News: बीएलओ पर वोट नहीं बनाने का आरोप, एसडीएम से की शिकायत

Thu, 09 Oct 2025 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
BLO accused of not registering vote, complaint lodged with SDM
सरधना। वोट नहीं बनाने पर फौजी कॉलोनी के लोग एसडीएम से ​शिकायत करने तहसील पहुंचे। संवाद
सरधना। देहात क्षेत्र के मोहल्ला धर्मपुरी नई बस्ती फौजी कॉलोनी के निवासियों ने बीएलओ पर वोट नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी इस्तकार, योगेंद्र, शाहना, जरीफ, शौकीन, तय्यबा, रशीद, इसरार, मौसम, सोनू, सरिता, खुशी, रविंद्र, मुकेश, अनिल, सचिन, राजू, फातो, काला ने शिकायत पत्र में बताया कि फौजी कॉलोनी में करीब 40-50 परिवार चार साल से निवास कर रहे हैं। जो पूर्व में बराबर की बस्ती में रहते थे। आरोप है कि मोहल्ले के बीएलओ ने बिना जांच करे ही उनकी वोट काट दी। उन्होंने नए पते पर अपनी वोट बनवाने के लिए आवेदन किया तो उनके आवेदन नहीं लिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वह इस देश के नागरिक हैं। पिछले कई वर्षों से मतदान कर रहे हैं। आरोप है कि बीएलओ की हठधर्मिता के कारण उन्हें मतदान से वंचित किया जा रहा है। बस्ती के लोगों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed