फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blast in Kinauni Sugar Unit Distillery Plant in meerut

UP: किनौनी डिस्टलरी प्लांट में ब्लास्ट, एक की मौत, 3 कर्मचारियों की हालत गंभीर

Sat, 26 May 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 26 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Blast in Kinauni Sugar Unit Distillery Plant in meerut

तेज गर्मी के चलते किनौनी डिस्टिलरी प्लांट में शनिवार दोपहर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस दौरान अल्कोहल यूनिट प्वाइंट का लोडिंग प्वाइंट आग की चपेट में आ गया। धमाका इतना भीषण था कि शुगर मिल समेत आसपास के गांवों में इसकी धमक सुनाई दी। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी है। मेरठ और आसपास के जिलों की दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं।

विज्ञापन


रोहटा थाना थाना क्षेत्र के किनौनी गांव में बजाज शुगर मिल में किनौनी डिस्टलरी प्लांट है। तीन मई को शुगर मिल बंद हो चुकी है। शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे अल्कोहल यूनिट प्वाइंट में लोडिंग का काम चल रहा था। पंपिंग मशीन द्वारा टैंकर में अल्कोहल की लोडिंग की जा रही थी। अचानक मोटर से अर्थिंग हो गई। जिसके बाद टैंकर में आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक भीषण धमाके के साथ टैंकर में ब्लास्ट हो गया। अल्कोहल के टैंकर में आग और ब्लास्ट के बाद करीब एक लाख लीटर की क्षमता वाले लोडिंग प्वाइंट में आग फैल गई। जिसमें कई कर्मचारी झुलस गए।
विज्ञापन


आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि काफी दूर से देखी जा रही थीं। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, रोहटा, सरूरपुर और जानी पुलिस के साथ पहुंचे। प्रभारी सीएफओ संजीव कुमार भी दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंचे। भीषण आग को देखते हुए बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ आौर मुजफ्फरनगर की 25 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुला ली गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में किताब फैक्ट्री में लगी आग, पांच मजदूर झुलसे

Blast in Kinauni Sugar Unit Distillery Plant in meerut

पुलिस ने झुलसे तीन कर्मचारियों को अस्पताल भिजवाया, जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश पांडेय, एडीएम सिटी, एसडीएम सरधना, शुगर मिल के जीएम, गन्ना विभाग के अधिकारी भी रात तक मौके पर जमे हुए थे। आग से घिरे करीब दो दर्जन कर्मचारियों को किसी तरह सुरक्षित निकाला गया। 

वहीं मथुरा में एक किताब फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया, जबकि आग बुझाने में पांच मजदूर झुलस गए। मजदूरों को अस्पताल भिजवाया गया।  दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। गोवर्धन चौराहे पर जमुनाधाम कॉलोनी निवासी राजेश गोयल की थाना रिफाइनरी के गांव बरारी में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पी-स्कवायर नाम से किताबों की फैक्ट्री है।

इसमें यूपी, एमपी और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की विश्वविद्यालय की किताबें छपती हैं। शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे करके विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने अग्निशमन की दमकलें बुलवाईं। करीब छह दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed