{"_id":"5e57f2fd8ebc3ef3e6499cd7","slug":"blast-in-a-factory-and-one-woman-died-and-two-injured-at-shamli-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: फैक्टरी में फटा बॉयलर, एक महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: फैक्टरी में फटा बॉयलर, एक महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Thu, 27 Feb 2020 10:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:19 PM IST
सार
शामली में टायर गलाने की फैक्टरी में बृहस्पतिवार को बॉयलर फट गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में गांव हुरमंजपुर के जंगल में स्थित टायर गलाने की फैक्टरी में बृहस्पतिवार को बॉयलर फट गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मरने वाली युवती समीला गांव पीलिया खास जिला झबुआ मध्य प्रदेश निवासी टोला की पुत्री थी। हादसा भभीसा के पूर्व प्रधान सुरेश की गांव हुरमंजपुर के जंगल में स्थित फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे हुआ। इसमें पुराने टायर को गलाकर उनसे तेल निकाला जाता है और राख को ईट भट्ठों पर ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। फैक्टरी में मध्य प्रदेश के छह से ज्यादा मजदूर काम करते हैं, राजस्थान का ठेकेदार मंजूर भी फैक्टरी में रहता है। हादसे में संगीता, समीला और ठेकेदार मंजूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान समीला की मौत हो गई। पुलिस ने फैक्टरी के चौकीदार लाला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: शामली में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि बॉयलर का मेन वोल्ट अचानक टूट गया था, जिससे उसका ढक्कन उछलकर करीब 70 मीटर दूर खेत मे जाकर गिरा था। एक युवती की मौत हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/