Black Out Mock Drill: मेरठ में हवाई हमले का सायरन बजते ही छाया अंधेरा, सुरक्षित स्थानों पर छिपे लोग
मेरठ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सिविल डिफेंस के तत्वावधान में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की परख की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं सिविल डिफेंस के तत्वावधान में शुक्रवार को डीएन इंटर कॉलेज, घंटाघर रेलवे रोड पर शाम छह बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन की तैयारियों की परख करना और आम नागरिकों को सतर्क रहने के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
चेतावनी सायरन से किया गया हवाई हमले का संकेत
मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की स्थिति को दर्शाने के लिए तीव्र ध्वनि वाला चेतावनी सायरन बजाया गया। यह सायरन विशेष लय में बजा, जिसमें आवाज पहले धीरे-धीरे तेज हुई और फिर क्रमशः कम होती गई। सायरन बजते ही लोगों ने खुले स्थान छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया।
सुरक्षित स्थानों पर छिपने का अभ्यास
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल या वास्तविक आपात स्थिति में सायरन की आवाज सुनते ही नागरिकों को खुले स्थानों से हटकर बेसमेंट या मजबूत इमारतों के भीतर सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए। जब तक दोबारा सायरन बजाकर ग्रीन सिग्नल न दिया जाए, तब तक सुरक्षित स्थान पर ही रहना आवश्यक है।
संवेदनशील इलाकों में की गई बिजली आपूर्ति बंद
ब्लैकआउट के दौरान सायरन बजते ही उन संवेदनशील स्थानों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई, जिन्हें दुश्मन हवाई जहाज संभावित रूप से निशाना बना सकते हैं। अंधेरा होने से ऐसे स्थानों की पहचान करना कठिन हो जाता है, जिससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कई विभागों और संगठनों ने किया सहयोग
इस मॉक ड्रिल में विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, अग्निशमन विभाग सहित अन्य आपात सेवाओं ने भाग लिया। इसके अलावा एनसीसी, होमगार्ड, भारत स्काउट एवं गाइड सहित विभिन्न विभागों और संगठनों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.