फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKYU Mahapanchayat: Rakesh Tikait address Mahapanchayat in Butara Shamli

Shamli: बुटराड़ा की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों को करेंगे संबोधित, 28 जुलाई से चल रहा है धरना

Wed, 24 Aug 2022 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/ बड़ौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/ बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Aug 2022 02:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में बुटराड़ा में आयोजित महापंचायत में आज भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे हैं। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत को संबोधित करेंगे।
 
 

विज्ञापन
BKYU Mahapanchayat: Rakesh Tikait  address Mahapanchayat in Butara Shamli
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर आज बुटराड़ा में महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के किसानों के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के किसान भी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हैं।

विज्ञापन


किसान संघर्ष समिति ने मंगलवार को ही पंचायत की सारी तैयारी पूरी कर ली थीं। बुधवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन भी महापंचायत को लेकर सतर्क है। हाईवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर जिले के 22 गांवों के करीब 25 सौ किसान आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


28 जुलाई से बुटराड़ा में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इस प्रकरण को लेकर बागपत टीकरी में पंचायत भी हो चुकी है। जिसमें 24 अगस्त को शामली में महापंचायत की घोषणा की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल के समीप ही करीब 50 बीघा जमीन पर टेंट लगाया गया है। ट्रॉलियों से मंच तैयार किया गया है। धरना स्थल पर ही किसानों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में मुख्य अतिथि राकेश टिकैत हैं। महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राॅलियों से पहुंचे हैं। बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने भी पंचायत स्थल का निरीक्षण किया।

हाईवे निर्माण में करें सहयोग: डीएम
डीएम जसजीत कौर ने बयान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत भूमि का 389 करोड़ में से 345 करोड़ का मुआवजा किसानों को वितरित किया जा चुका है। किसानों की सहमति के आधार पर करीब 90 प्रतिशत भूमि पर कब्जा हाईवे निर्माण के लिए लिया जा चुका है। यह कब्जा 22 गांवों में लेना था। 21 गांवों में काम पूरा हो चुका है। डीएम ने धरने पर बैठे किसानों से अपील की कि प्रशासनिक स्तर पर किसानों की जो समस्याएं हैं, उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इसलिए हाईवे निर्माण में सभी सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed