फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU's tractor tricolor march today, will surround the commissionerate

भाकियू का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च आज, कमिश्नरी का करेंगे घेराव

Sun, 10 Aug 2025 06:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
BKU's tractor tricolor march today, will surround the commissionerate
- स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान सहित कई समस्याओं को उठाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को किसान ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकालेंगे। इसके बाद कमिश्नरी का घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों में तिरंगा लगाकर आएंगे। तीनों तहसीलों से भंडारे लंगर की व्यवस्था करके कमिश्नरी का घेराव करेंगे।
उन्होंने बताया कि किसानों ने अपर मंडलायुक्त अमित कुमार को पिछले माह नौ जुलाई को किसानों से जुड़ीं 150 समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया था। ज्ञापन के एक बिंदु का भी समाधान नहीं हुआ है और न ही अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार का आश्वाशन दिया गया। किसान गन्ना भुगतान, सिंचाई विभाग, तहसील में भ्रष्टाचार, गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान सहित अन्य मुद्दों को उठाएंगे। स्थानीय स्तर की समस्याओं का भी समाधान कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जबकि किसानों को न तो फसल का वाजिब दाम मिल रहा और न ही समय पर भुगतान हो रहा है। किसान कैसे एडवांस रिचार्ज करा पाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर कमिश्नरी पर पंचायत की जाएगी और समाधान नहीं होने तक आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed