फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU workers protest at the police station to demand the arrest of the named accused and increase in the section.

Meerut News: नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी और धारा बढ़ाने की मांग के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं का थाने पर धरना-प्रदर्शन

Sun, 28 Jul 2024 05:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
BKU workers protest at the police station to demand the arrest of the named accused and increase in the section.
मुंडाली। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मुकदमे में धारा बढ़वाने की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुंडाली थाने पर धरना-प्रदर्शन कर पुलिस का घेराव किया।
विज्ञापन

22 जुलाई को थाना क्षेत्र के गांव अटौला निवासी अरुण पूनिया पुत्र बलराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका चचेरा भाई अनुज पुत्र निर्दोष खेत पर पानी देखने गया था। खेत के पड़ोसी नरेंद्र उर्फ मांगे, रामरतन और बिटटू पुत्र सतवीर व एक अज्ञात निवासी अटौला ने गाली गलौज कर अनुज के सिर पर फावड़े व लाठी-डंडो से हमला कर घायल कर दिया था। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए थे, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और नामजदों को गिरफ्तार भी नहीं किया।
विज्ञापन


बताया कि अनुज भाकियू टिकैत का कार्यकर्ता है। उस पर हमला होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। शनिवार को दोपहर बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में कई दर्जन कार्यकर्ता सवार होकर थाना मुंडाली पहुंचे और नारेबाजी कर थाना परिसर में धरना दिया।उनकी मांग थी कि मुकदमे में जानलेवा हमले और शस्त्र अधिनियम की धारा बढ़ाई जाए। शीघ्र ही नामजदों को गिरफ्तार किया जाए। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं के बीच में ही थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह भी बैठ गए और वार्ता चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ मुंडाली रविंद्र सिंह ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। जानलेवा हमले की धारा मेडिकल के आधार पर बढ़ाई जाएगी। आश्वासन मिलने पर आंदोलनकारी अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed